फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ईद के दिन भी नहीं मिला सिलिंडर, लकड़ी के चूल्हे पर बनेंगे पकवान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। ईद-उल-फितर जैसे प्रमुख त्योहार पर भी सोहनपुर स्थित गीतांजलि इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर सिलिंडर नहीं मिला। शुक्रवार को सिलिंडर लेने पहुंचे बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को मायूस लौटना पड़ा। जिनके घर ईद का पकवान बनना है, वे लकड़ी व चूल्हे के इंतजाम में लगे थे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि रसोई गैस की जरूरत सामान्य दिनों की अपेक्षा त्योहार में अधिक रहती है। ऐसे समय में लगातार तीसरे दिन गैस सिलिंडर का नहीं मिलना उनके लिए बड़ी दिक्कत बन गई है। घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर लोगों ने एजेंसी की व्यवस्था पर असंतोष जताया।
वहीं, प्रतापपुर स्थित सुनैना एचपी गैस वितरक एजेंसी से करीब 400 गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली। इसी तरह प्रतापपुर की राजेंद्र भारत गैस एजेंसी पर भी भीड़ देखने को मिला जो गैस लेने के लिए जद्दोजहद करते रहे। अन्य एजेंसियों पर आपूर्ति सामान्य रहने के बीच गीतांजलि एजेंसी पर जारी संकट ने उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें