फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क चाैड़ी होने के बाद भी जाम बना आम

Thu, 18 Dec 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। प्रतापपुर बाजार में आए दिन लगने वाला जाम अब आम समस्या बन चुका है। कुछ दिन पहले बाजार की सड़क को चौड़ा कराकर निर्माण कराया गया। इसके अलावा सड़क की पटरी बनाई गई। इसके बाद भी लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार बाजार मार्ग पर कोई बड़ा वाहन आ जाता है तो लंबा जाम लग जाता है। बुधवार को एक ट्रेलर और ट्रक आमने-सामने आ गए। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
जाम की वजह से दोपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई लोगों को बाजार पार करने और दूसरी ओर जाने के लिए करीब तीन किलोमीटर लंबा बाईपास रास्ता घूमकर जाना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के बावजूद भारी वाहनों के अनियंत्रित प्रवेश और यातायात व्यवस्था की कमी के कारण जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। श्रीरामपुर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि जाम के समय के पिकेट लगाई गई थी। बाजार में जाम की समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें