फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोहन सेतु के पास कटान, दक्षिणगामी हो रही सरयू

Mon, 25 May 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। गौरा स्थित निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास परसियां-विशुनपुर देवार में सरयू नदी में निरंतर कटान हो रहा है। इससे सरयू दक्षिणायन होकर बहने लगी है। कटान की वजह से ही धारा निर्माणाधीन पुल से आगे जा चुकी है। इसके बावजूद कटान रोकने के ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष से निर्माणाधीन मोहन सेतु के आखिरी पिलर के पास सरयू कटान कर रही है। कटान के कारण नदी पुल से करीब 20-25 मीटर दक्षिण की ओर से बहने लगी है। नदी के रुख में हुए परिवर्तन के कारण मऊ जनपद के बिंद टोला पर भी कटान का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, मऊ जनपद की ओर से कटान रोधी शुरू करा दिए गए हैं। देवरिया की तरफ से कोई उचित इंतजाम नहीं किया जा सका है।
नदी पार रहने वाले रमाशंकर यादव, छोटेलाल, शंकर यादव, संजय यादव, मोदी कुमार, शिवमंगल आदि का कहना है कि सरयू में कटान से गांव की सुरक्षा के लिए बनाए गए बंधे के करीब सरयू पहुंच रही है। सौ एकड़ से अधिक कृषि भूमि नदी में विलीन हो चुकी है। कटान के चलते नदी पुल से काफी दूर होकर बहने लगी है। एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि नदी में हो रहे कटान के बारे में जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो उचित इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें