फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बयानबाजी के बजाय पुल का निर्माण पूर्ण कराए सरकार

Sun, 24 May 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मोहन सेतु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद से बयानबाजी जारी है। इस पुल के निर्माण को लेकर लखनऊ गईं पूर्व सांसद व मोहन सिंह की बेटी कनकलता सिंह ने रविवार को कहा कि सरकार पुल को लेकर बयानबाजी कर चुकी है, अब निर्माण कार्य पूर्ण कराए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी नेता व उनके पिता मोहन सिंह की मृत्यु के बाद अर्थी को कंधा देने आए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव से बरहज घाट पर पक्का पुल की मांग की गई थी। उनकी स्वीकृति के उपरांत पुल की आधारशिला रखी गई थी। सपा सरकार ने मोहन सिंह सेतु के निर्माण के लिए 51 करोड़ रुपये अवमुक्त किए थे। इससे दो तिहाई पुल बना। लगभग 04 करोड़ रुपये किसानों को मुआवजा दिया गया था। सरकार बदलने के बाद 09 वर्ष होने को है, लेकिन पुल निर्माण को बजट नहीं दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें