फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धान खरीद में पारदर्शिता बरतें घटतौली पर होगी कार्रवाई

Fri, 20 Nov 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की देर शाम धान खरीद को लेकर एक समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में आयोजित की गई थी। इसमें खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीद और उर्वरक की उपलब्धता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए। जनपद के 119 धान क्रय केंद्रों पर किसानों से पारदर्शी खरीद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटतौली, भेदभाव या अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर डिप्टी आरएमओ और एआर कोऑपरेटिव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए गए। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए।
धान बिक्री के लिए उन्हें अनावश्यक भाग-दौड़ न करनी पड़े। खरीद के बाद समयबद्ध भुगतान भी सुनिश्चित किया जाए। सभी केंद्रों पर पेयजल सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। बैठक में उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य और जिला कृषि अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें