फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विभागीय समन्वय बनाकर कराएं सड़कों का निर्माण

Fri, 13 Nov 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सड़क और पुल निर्माण से जुड़े विभागों के अफसरों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की। डीएम ने अफसरों से विभागीय समन्वय बनाकर कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दाैरान रेलवे ओवरब्रिज और रेलवे अंडरपास के कार्यों के अलावा निर्माणाधीन और स्वीकृत मार्गों के निर्माण, चौड़ीकरण, मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों की भी समीक्षा की गई।
डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य कराने पर जोर दिया। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा। उन्होंने अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भूमि संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने को कहा गया।
विभागीय समन्वय और अन्य बाधाओं को भी दूर करने के निर्देश दिए गए। यह सुनिश्चित किया जाना था कि निर्माण कार्य अनावश्यक रूप से प्रभावित न हों। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा गया। अधिकारियों को कार्यों की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ राजेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज प्रकाश राठौर भी ऑनलाइन शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें