फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों से अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने दो लग्जरी वाहन से बरामद किया अवैध शराब। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
दो कारों से अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। गश्त के दौरान शहर के सुभाष चौक के समीप शुक्रवार की रात दो लग्जरी कारों की जांच के दौरान कोतवाली पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। इस संबंध में वाहन चालक कोई कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
शुक्रवार की रात एसएसआई दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ सुभाष चौक पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि गौरीबाजार की तरफ से दो कारों में शराब लेकर देवरिया के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस वाहनों का इंतजार करने लगी। देर रात में गोरखपुर रोड की ओर से दो कार आते दिखे। रोकने का इशारा किया तो वाहनों की रफ्तार तेज हो गई। इस पर तत्काल बैरियर गिराकर घेराबंदी कर कर दोनों वाहनों को रोका गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो 128 बोतल फुल, 476 बोतल हाफ, 1474 बोतल क्वार्टर अंग्रेजी शराब और चार फर्जी नंबर प्लेट मिले। गिरफ्तार तस्करों की पहचान पंकज शर्मा पुत्र रोशनलाल निवासी बड़ागांव थाना अंबाला कैंट जिला अंबाला, हरियाणा एवं संदीप उर्फ राहुल पुत्र स्व. मदनलाल निवासी विजय विहार थाना रोहिणी जिला पश्चिमी दिल्ली के रुप में हुई। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह बिहार जा रहे थे। इस कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि बड़ी मात्रा में शराब सहित चार फर्जी नंबर प्लेट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक टीप पहुंचाने पर मिलता है 20 हजार
आरोपितों ने पुलिस को बताया कि हरियाणा बॉर्डर पार कराकर उन्हें यह वाहन दिए गए। इन दोनों को यूपी बॉर्डर पार कराकर बिहार में प्रवेश कर शराब वही छोड़ देना था। पुलिस को उन्होंने बताया कि एक टिप शराब पहुंचाने को प्रति वाहन के हिसाब से दस हजार रुपए मिलते हैं। दो वाहनों के लिए उन्हें 20 हजार रुपये मिलने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें