फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने भटनी नगर से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने भटनी नगर से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

भटनी। नगर में शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। पक्का पुल से 116 नंबर रेलवे ढाले तक अतिक्रमण हटाया गया। तीन जगहों पर टीम का विरोध हुआ, लेकिन टीम पीछे नहीं हटी।
विज्ञापन

सड़क के सहारे फुटपाथ व नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी की अगुवाई में अभियान चलाया गया। पक्के पुल से रामलीला मैदान होते हुए ढाले तक नाले पर आरसीसी स्लैब डालकर उसे पाटने, ऊपर टीन शेड लगाकर नाले की जल निकासी को रोकने और सफाई व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वाले अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। सड़क में आने वाली दुकानों के आगे नाले पर पड़े स्लैब को तोड़वाया गया। इस दौरान विरोध हुआ। वहीं नगर में अधिकांश लोग अतिक्रमण हटाने से खुश नजर आए। दुकानदारों ने कहा कि अतिक्रमण हटने से दुकानदार व ग्राहक दोनों को फायदा है। अतिक्रमण हटने से आसानी से लोग बाजार में आएंगे और खरीदारी करेंगे। अतिक्रमण हटाने से नाराज कुछ लोगों ने इसके खिलाफ न्यायालय जाने की चेतावनी दी है। इस दौरान चेयरमैन डॉ. बलराम जायसवाल, सीओ पंचमलाल यादव, ईओ मंगला प्रसाद यादव, एसओ संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें