फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाया

Tue, 02 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने दूसरे दिन भी गोरखपुर रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।  सड़क में पड़ने वाले अतिक्रमण का हटाया गया।
विज्ञापन


विरोध करने वालों पर सख्ती दिखाई गई। गोरखपुर ओवरब्रिज से कोऑपरेटिव चौराहे तक की सड़क से अतिक्रमण हटा दिया गया है।

एसडीएम  सदर अजय कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका परिषद की टीम के साथ मंगलवार की शाम तीन बजे से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन


नालियों पर बने अतिक्रमण को हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया तो पुलिस उनसे सख्ती से निपटी। यह देखकर तमाम लोग खुद अतिक्रमण को हटाने लगे।

रास्ते में बेतरतीब खड़े वाहनों को कोतवाली भेज दिया गया। कोऑपरेटिव चौराहे तक की सड़क से अतिक्रमण हटा दिया गया है। बुधवार को अधिकारी इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान टीएसआई  मोहनलाल यादव, नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक मोहम्मद इल्तजा, टीएस आलोक श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें