भटनी। रेलवे प्रशासन ने शनिवार की शाम भटनी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे की भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाकर भूमि को खाली कराया गया। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में रेलवे भूमि पर कब्जा न करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
आरपीएफ निरीक्षक धनंजय राय ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है। साथ ही दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।