फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अभियान चलाकर हटाया मुख्य मार्ग से अतिक्रमण

Sun, 01 Mar 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज कस्बा में शनिवार को अभियान चलाकर मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटवाया गया। अधिकारियों ने चेताया कि यदि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सड़क की पटरियों पर ठेले और खोमचे वाले अतिक्रमण कर दुकान सजा रहे थे। इसकी वजह से पूरे दिन रुक-रुक कर जाम लग रहा था। शाम चार बजे के बाद कस्बा के मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या बढ़ जा रही थी। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तहसील और नगर पंचायत के कर्मचारी फुटपाथ व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के बार-बार अपील किए, लेकिन ठेला व्यापारी अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे। शनिवार को नगर पंचायत और तहसील प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सड़क की दोनों पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटवा दिया। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने चेताया कि यदि दुबारा सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान सीओ जयंत यादव, ईओ उत्तम वर्मा, एसओ सुनील वर्मा, चौकी प्रभारी महेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें