देवरिया में दो युवतियों पर सरेराह ज्वलनशील पदार्थ फेंका है। गांव के बाहर गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर के पास घटना हुई थी।आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की थी।
देवरिया के गौरीबाजार युवतीयों पर ऐसिड अटैक करने के दोनों आरोपियों दारा सिंह (45) और शेखर (38) से बृहस्पतिवार की रात गौरीबाजार पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर रहे बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों के पैर पर गोली लग गई है। दोनों को गिरफ़्तार कर पुलिस कस्टडी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एक तरफा प्यार में दिया वारदात को अंजाम
दरअसल, एक तरफ़ा प्यार में दारा सिंह ने अपने साथी के साथ बृहस्पतिवार को दो युवतीयों पर एसिड अटैक कर दिया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार की रात गौरीबाजार थानेदार दिनेश मिश्रा को बदमाशों के फ़रार होने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो घिरता देखकर बाइक सवार बदमाशों ने फ़ायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों घायल हो गए है।