रामपुर कारखाना। जिले के लिए गर्व का क्षण है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट धर्मेश कुमार शाही (डीके शाही) को इस वर्ष के वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। वीरता पुरस्कार के लिए चयन होने की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव रामपुर कारखाना के नौतन में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
जिले से प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए और लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी कीी।
वर्ष 2001 में उन्होंने बतौर सब इंस्पेक्टर पुलिस सेवा की शुरुआत की, पहली तैनाती गोंडा में हुई। इसके बाद लखनऊ पोस्टिंग ने उनके कॅरिअर में बड़ा मोड़ लाया।
उन्होंने अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल अभियानों का नेतृत्व किया। अब तक वे 50 से अधिक कुख्यात अपराधियों और माफिया का एनकाउंटर कर चुके हैं।वर्ष 2010 में प्रदेश सरकार ने उनके साहस और कार्यकुशलता को देखते हुए आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया।