जहां कम नामांकन, वहां के प्रधानाध्यापकों जारी किया गया है नोटिस, सख्ती के बाद शिक्षकों का बढ़ा सिरदर्द
सत्र 2022-23 की तुलना में सत्र 2023-24 में कम हो गई 39 हजार छात्र संख्या
....फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सत्र 2022-23 की अपेक्षा सत्र 2023-24 में जनपद के स्कूलों में 39 हजार छात्रों की संख्या घटी थी। ऐसे में एकाएक इतनी संख्या घटने से शासन की नजर में जिले की रैंकिंग कमजोर हुई। इस बार पिछले नामांकन के सापेक्ष 10 प्रतिशत अधिक नामांकन हर विद्यालय में हो, इसके लिए विभागीय अधिकारी व प्रधानाध्यापक प्रयास कर रहे हैं। कई जगहों पर स्कूल चलो अभियान, अभिभावकों को पाल्यों को भेजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
जिले में वर्तमान में 2120 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। सभी विद्यालयों में यू-डायस पोर्टल पर स्कूल, टीचर व स्टूडेंट प्रोफाइल अपडेट से पता चला कि पिछले सत्र में नामांकन में गिरावट दर्ज की गई है। सत्र 2022 में 1.99 लाख, सत्र 2023 में 1.59 लाख छात्रों का नामांकन हुआ। इस तरह परिषदीय स्कूलों में 39 हजार से अधिक छात्र घट गए।
शासन की समीक्षा के बाद यह स्थिति अन्य जिलों की भी मिली। इस पर जहां नामांकन कम हुए हैं। 1603 विद्यालयों को चिह्नित किया गया। बीएसए स्तर से इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। नए शैक्षिक सत्र में विभाग का सबसे अधिक जोर छात्रों का नामांकन बढ़ाने पर है। इसके लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सबके प्रयास से बढ़ाएंगे नामांकन
जूनियर शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष हेमा त्रिपाठी और बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे हैं। अभिभावकों से अपने विद्यालय की सुविधा व खासियत के बारे में बता रहे हैं। छात्रों के लिए यूनीक कोड व्यवस्था लागू किए जाने से एक छात्र का एक ही स्कूल में प्रवेश संभव हो पाएगा। अप्रैल माह में नामांकन बढ़ाना चुनौती जरूर है, लेकिन शिक्षक इसे अपनी मेहनत से पूरा करेंगे।
कोट
पिछले सत्र में हर विद्यालय में जितने नामांकन हुए हैं, नए सत्र में उससे 10 प्रतिशत अधिक नामांकन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सत्र 2022-23 के सापेक्ष सत्र 2023-24 में में छात्र संख्या 39 हजार घट गई। कम नामांकन के लिए इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के नामांकन में रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में 1603 प्रधानाध्यापक व प्रभारी को नोटिस जारी कर इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
-शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए