फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जाम में फंसी बहन की जिंदगी..गोद में लेकर भागा भाई

Mon, 03 Nov 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सड़क जाम होने पर दर्द से कराहती बहन को गोद में लेकर जाता विपिन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। सड़क की पटरी पर सब्जी मंडी लगने से रविवार की सुबह इस कदर जाम लग गया कि बाइक से सीएचसी जा रही युवती कराहती रही। इसके बावजूद किसी ने रास्ता नहीं छोड़ा। उसके भाई ने एक राहगीर की मदद से गोद में उठाकर उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया।
इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद सीओ मनोज कुमार ने मौके पर पहुंच वाहन चालकों को चेतावनी दी।
कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी पिंकी कुमारी (20) पुत्री स्वामीनाथ रविवार की सुबह चक्कर आने से घर पर गिर पड़ी। उसकी हालत गंभीर देख भाई विपिन पिता के साथ उसे बाइक पर बैठाकर सीएचसी ले जा रहे थे, अभी वह गांधी चौक से आगे बढ़े थे कि सब्जी विक्रेताओं और वाहन चालकों की मनमानी के चलते सड़क पूरी तरह से जाम थी।
विज्ञापन

लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। विपिन लोगों से रास्ता छोड़ने की मिन्नत करता रहा। काफी प्रयास के बाद जब रास्ता खाली नहीं हुआ तो उसने बहन को बाइक से उतार कर गोद में लेकर सीएचसी की तरफ दौड़ने लगा।
उसकी परेशानी देख वहां मौजूद अन्य लोग सड़क खाली कराने का प्रयास करते रहे, मगर सब्जी विक्रेता और वाहन चालक मनमानी करने में जुटे रहे। जाम से निकलकर एक ऑटो की मदद से पिंकी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया।
परिजनों का कहना है कि सड़क पर सब्जी विक्रेता अतिक्रमण कर दुकानें लगा लेते हैं। दसके चलते आए दिन लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। पिंकी दर्द से तड़प रही थी, मगर किसी को रहम तक नहीं आई। भाई ने कहा कि मैं उसे गोद में उठाकर अस्पताल लेकर गया, अब उसकी हालत ठीक है।
उधर, गांधी चौक से रेलवे स्टेशन रोड पर लगे जाम व युवती को गोद में लेकर सीएचसी जा रहे परिजनों का वीडियो बना किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसका संज्ञान लेते हुए सीओ मनोज कुमार खुद मौके पर पहुंचे और जाम को हटवाते हुए सड़क खाली कराया।
विज्ञापन

उसके बाद कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने 14 वाहनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें