फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 15 गांवों में तीसरे दिन भी नहीं बहाल हुई बिजली

Sat, 02 May 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के 15 गांवों में तीसरे दिन भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। निगम के जिम्मेदार शनिवार को टूटे खंभों को बदलकर इन गांवों में भी आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दे रहे है। हालांकि निगम कर्मियों ने शुक्रवार को 20 और गांवों की आपूर्ति बहाल कराई है।
विज्ञापन

बीते माह 29 अप्रैल की शाम को आई तेज आंधी-पानी में खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले कई गांवों में विद्युत खंभों पर पेड़ गिरने से 6 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।
इसके अलावा जगह-जगह विद्युत तारों पर भी पेड़ और टहनियां गिरने से क्षेत्र के ढाई सौ गांवों की आपूर्ति पूरी रात बाधित हो गई। निगम कर्मियों ने अथक प्रयास कर दूसरे दिन 16 घंटे बाद 215 गांवों की आपूर्ति बहाल करा दिया। जबकि 35 गांव वंचित रह गया। शुक्रवार को फिर से 20 गांवों की आपूर्ति बहाल हुई है। ऐसे में अभी भी बड़ी रार, छोटी रार, तेनुआ, शेरवां बभनौली, बैरौना, मंगराईच सहित 15 गांवों की आपूर्ति बाधित है। उपभाेक्ताओं का कहना है कि एक तो भीषण गर्मी में पहले बिजली रुला रही थी, अब आंधी-बारिश से आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है।
विज्ञापन

निगम कर्मियों का कहना है कि क्षेत्र में 6 विद्युत खंभे टूट है। जिसके चलते इन गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। जेई सोनू कुमार का कहना है कि शनिवार को क्षतिग्रस्त खंभों को बदलकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें