-कुंडौली फीडर के 33 केवीए का केबल ब्लास्ट
भागलपुर। कुंडौली विद्युत उपकेंद्र के 33 केवीए का केबिल शुक्रवार को फॉल्ट कर गया। इसके चलते क्षेत्र के 30 गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों को शुक्रवार की रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
कुंडौली सब स्टेशन के 33 केवीए का तार बरहज रेलवे लाइन के नीचे से सलेमपुर से आता है। शुक्रवार शाम को केबल में आई खराबी के 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन किया। लेकिन, निगम की उदासीनता के चलते रात में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वहीं बलिया उत्तर गांव में दो दिन से बिजली गुल है।
इस संबंध में एसडीओ लार ने बताया कि रेलवे लाइन के नीचे केबिल फाॅल्ट होने से आपूर्ति बाधित है। जल्द से जल्द बिजली बहाल कर दी जाएगी।