फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 28 घंटे बाद बहाल हुई दो उपकेंद्रों की बिजली

Wed, 06 May 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। सोमवार की दोपहर में तेज हवा और बारिश की वजह से इमिलिया और पांडेयचक उपकेंद्रों की बाधित हुई बिजली 28 घंटे बाद बहाल हो सकी। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोबाइल सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इसकी वजह से जगह-जगह बिजली के खंभे और तार टूट गए। कई जगह ड़ की टहनियां तारों पर टूटकर गिर गईं। अकटहिया में खंभे और तार दोनों गिर गए थे। रामपुर श्रीपाल में टहनी टूट कर गिर गई। कुशीनगर के कसया डिवीजन से आने वाली 33 हजार मेन सप्लाई भी कुशीनगर की सीमा में बाधित हो गई थी। बिजली कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर पूरे क्षेत्र में खराबी ढूंढकर दुरुस्त किया। कुछ जगहों पर देर शाम आपूर्ति आंशिक तौर पर बहाल हुई।
दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति मंगलवार को करीब चार बजे पूरे तौर पर बहाल हो सकी। इसकी वजह से लोगों को करीब 28 घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
इस दौरान लोगों का मोबाइल, इन्वर्टर आदि बंद हो गए। इमिलिया उपकेंद्र के अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि सोमवार को तेज हवा और बारिश की वजह से तार और खंभे गिर गए थे। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बनकटिया उपकेंद्र क्षेत्र में 24 घंटे बाद मिली बिजली : रामपुर बुजुर्ग संवाद के अनुसार क्षेत्र में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे आई आंधी और बारिश से बनकटिया उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे उपकेंद्र से जुड़े करीब 65 गांवों में पूरी रात बिजली नहीं मिली। मंगलवार की दोपहर बाद करीब 1:30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेयजल के लिए लगे मोटर बंद रहने से पानी का संकट उत्पन्न हो गया। मोबाइल चार्ज न होने से संचार व्यवस्था भी प्रभावित रही। छोटे दुकानदारों और बिजली पर निर्भर कामकाज पूरी तरह ठप हो गए। अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि आंधी और बारिश के कारण 33 केवीए मेन लाइन का इंसुलेटर और तार टूट गए थे। खराबी दूर करने के बाद मंगलवार दोपहर बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें