फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूरे दिन गुल रही 250 गांवों की बिजली...इन्वर्टर भी दे गए दगा

Sat, 20 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय क्षेत्र के 250 गांवों में शुक्रवार को पूरे दिन बिजली गुल रही। विद्युत निगम के कर्मियों का कहना है कि लगातार छह घंटे रोस्टिंग कटौती के बाद उपकेंद्र में 33 हजार का जंफर जल गया है, जिससे पूरे दिन बिजली गुल रही। इससे इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर शाम को आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू से स्थानीय कस्बा, मुसैला, बड़हरा, बीरपुर मिश्र, परसिया मिश्र, मुंडेरा, बैरौना, पड़री झिल्लीपार, सिसई, नूनखार, मकुनही, बरसाथ, एकडंगा समेत 250 गांवों की विद्युत आपूर्ति की जिम्मेदारी है। यहां चार फीडरों के माध्यम से इन सभी गांवों में आपूर्ति की जाती है।
शुक्रवार की सुबह से ही बिजली गुल रही। बीच में बिजली कुछ पल के लिए आई भी तो क्षेत्र में फाल्ट होने से आपूर्ति प्रभावित रही। इसके बाद लगातार छह घंटे रोस्टिंग कटौती की गई।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारियों का कहना है कि रोस्टिंग कटौती के बाद जैसे उपकेंद्र में बिजली आई 33 हजार विद्युत का जंफर जल गया। नतीजा देर शाम को आपूर्ति बहाल हुई। लोगों का कहना है कि ठंड में आवश्यकता से अधिक कटौती हो रही है। सबसे खास बात यह है कि बहुत कम बिजली मिलने से घरों और दुकानों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे जा रहे हैं जिससे उजाले का भी संकट खड़ा हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें