तरकुलवा। बुधवार की देर रात तेज हवा और बारिश के चलते उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति चरमरा गई थी। इससे करीब दो लाख उपभोक्ताओ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन बिजली कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद 30 घंटे बाद शुक्रवार को आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। तरकुलवा और बघौचघाट विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े कई इलाकों में बुधवार की देर रात से आपूर्ति ठप रही। वहीं तेज हवा व बारिश के चलते कुछ स्थानों पर बिजली के तार टूट कर गिर गए थे, तो कही विद्युत पोल भी टेढ़े हो गए थे। आपूर्ति प्रभावित होने से सुबह लोगों के घरों में पानी की दिक्कत हुई।
तेज हवा बारिश के चलते लाईनमैनों को फॉल्ट ढूढने में भी समस्या आ रही थी, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद कसया से तरकुलवा के बीच लगभग दर्जनों जगह टूटे तार को उसको ठीक करने के बाद रविवार की रात विद्युत आपूर्ति बहाल तो हुई लेकिन केवल गढ़रामपुर ही फीडर से सप्लाई चलती रही जबकि तरकुलवा व बंजरीया फीडर बंद रहे।
शुक्रवार को करीब 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस संबंध में जेई लवलेश सिंह ने बताया कि आपूर्ति बहाल कर दी गई है, अब कोई समस्या नहीं है। संवाद