फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन से कटने जा रहे प्रेमी युगल को जीआरपी ने बचाया

Sat, 12 Apr 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन से कटने जा रहे प्रेमी युगल को जीआरपी ने बचा लिया। पूछताछ के बाद दोनों को भाटपार रानी पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है खामपार क्षेत्र दो अलग-अलग गांव के युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध है। दोनों दोपहर भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। युवक प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। किसी बात पर दोनों झगड़ने लगे। इस बीच ट्रेन को देख युवती ने कहा कि मैं कटने जा रही हूं। युवक ने कहा मैं भी ट्रेन से कटूंगा। पास खड़ी जीआरपी ने दोनों को झगड़ते देख और ट्रेन से कटने की बात सुन ली। दोनों को पड़ककर भाटपार रानी पुलिस को सूचना देकर सौंप दिया। थाना प्रभारी संकल्प सिंह राठौर ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें