देसही देवरिया। इमिलिया उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार की देर शाम जैसे-तैसे 30 घंटे बाद बहाल हुई। इससे हेतिमपुर नगर पंचायत की आधी आबादी प्रभावित रही। पड़ौली फीडर के उपभोक्ताओं को तीसरे दिन शाम को बिजली मिली। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच तीन दिनों तक उपभोक्ता बेचैन रहे। इमिलिया विद्युत उपकेंद्र पर तीन फीडर है। तीनों फीडर की जगह नया फीडर लगाने का कार्य बुधवार को संबंधित ठेकेदार की तरफ से शुरू कराया गया।
बिजली निगम के कर्मचारियों का दावा था कि यह कार्य शाम तक ही पूरा हो जाएगा। लेकिन, दूसरे दिन देर शाम तक पूरा हुआ। करीब तीस घंटे बाद ट्रायल होते ही फीडर ब्लास्ट हो गया। संवाद