फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ड्यूटी से घर जा रहे थाने के चौकीदार से बाइक व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- रास्ता पूछने के बहाने बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। थाने से ड्यूटी करके देर रात घर जा रहे चौकीदार को कुछ बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने उससे बाइक, मोबाइल और नकदी लूट ली। चार की संख्या में बदमाशों ने सुनियोजित ढंग से शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बनकटा शिव गांव के पास रास्ता पूछने के बहाने चौकीदार को रोका और जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट की। शिकायत पर पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भटनी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी सलीम अंसारी स्थानीय थाने में चौकीदार हैं। शनिवार की रात साढ़े 11 बजे ड्यूटी खत्म करके वह बाइक से घर के लिए निकले। डुमरी-शिव बनकटा गांव के पास पेट्रोल पंप पर कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उनसे भटनी जाने का रास्ता पूछा और मौका देख चौकीदार की बाइक, मोबाइल और दो हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश बिहार की तरफ भाग गए। वारदात की जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया के साथ पुलिसकर्मी पूरी रात बदमाशों की तलाश करते रहे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। रविवार को चार बदमाशों पर पुलिस ने लूट आदि का केस दर्ज किया है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आधी रात को थाने के चौकीदार से लूट की वारदात हुई है। शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें