फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई

Fri, 10 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूूूराो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था खराब होने पर लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। रमजान के महीने में दिन-रात आपूर्ति बहाल रखने का प्रदेश सरकार का दावा अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया है। कटौती को लेकर दो दिन से चल रहा आंदोलन बृहस्पतिवार को और तेज हो गया।
विज्ञापन



रुद्रपुर के अधिवक्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर न्यायालय का बहिष्कार किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौप कर बिजली आपूर्ति ठीक करने की मांग की। एसडीएम डॉ. राजेश कुमार ने बिजली को लेकर गर्माए माहौल के मद्देनजर सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान पावर हाउस पर तमाम खामियां पाई गई।

वहां बिजली विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। एसडीएम ने पावर हाउस पर अव्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजा है। उल्लेखनीय है कि रुद्रपुर में आपूर्ति बाधित होने से लोगों को निर्धारित समय में भी बिजली से महरूम होना पड़ रहा है। यहां बिजली की आपूर्ति जर्जर पोल तार और ठेकेदारी के भेट चढ़ गई है।
विज्ञापन


रुद्रपुर से देवरिया की लाइन में फाल्ट होने के कारण कई दिनों तक आपूर्ति बाधित हो रही। नगर और क्षेत्र में पिछले 40 साल से तार और पोल नहीं बदले गए। पूरी तरह जर्जर हो चुके तार हवा का हल्का झोका भी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा। लक्ष्मीनाराण मंदिर के करीब तार टूटने से तीन दिन आपूर्ति बाधित रही। नगर और मदनपुर में भी रोज तार टूट रहे है। 


तीन पावर हाउस की कमान एक जेई के हाथ में ः अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी विद्युत आपूर्ति को बदहाल बनाने में अहम हो गई है। रुद्रपुर क्षेत्र के सभी पावर हाउस कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे हैं। मानक के अनुसार किसी भी पावर हाउस पर तैनाती नहीं है।यहां एक जेई के भरोसे तीन पावर हाउस चल रहे हैं। रुद्रपुर नगर देहात और पचलड़ी पावर हाउस को चलने के लिए सिर्फ एक जेई तैनात है। वहीं लाइन मैन और पेट्रोल मैन की कमी से क्षेत्र में फाल्ट हफ्तों महीनों नहीं बन पाते। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठेकेदार के पास होने से स्थिति बदतर होती जा रही है।


बढ़ी परेशानी ः  सलेमपुर/भटनी। लार के खीरी मोहल्ले का 400 केबीए का ट्रांसफार्मर जलने और भटनी में केबिल ब्लास्ट होने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लिहाजा कई दिनों से गांवों में आपूर्ति ठप है। जबकि लार नगर के कई मोहल्ले में भी आपूर्ति बंद है। इससे रोजेदारों के साथ-साथ आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें