गड़ेर। स्थानीय गांव में जाने वाले सड़क के निकट 33 हजार वोल्टेज का विद्युत तार लगा पोल जर्जर हो गया है। इससे हादसे का डर सता रहा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी विभाग जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
गड़ेर गांव में जाने वाली सड़क के निकट 33 हजार वोल्टेज के विद्युत तार का पोल लगाया गया है। गांव के देवेंद्र पांडेय, विकास सिंह, रमाकांत यादव, रामचंद्र, श्रीराम, रामकरन, पतिराज आदि का कहना है कि जर्जर होने से विद्युत पोल झुक गए हैं। इसमें लगे तार भी नीचे लटक गए हैं, जिससे कभी भी पोल के टूटकर गिरने की संभावना है।
लोगों का यह भी कहना है कि 1912 नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के साथ उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी विभाग की ओर से कोई पुरसाहाल नहीं निकल सका है। इस मार्ग से छोटे-बड़े वाहनों के आने-जाने के साथ स्कूली बच्चों की भी आवाजाही होती है। खतरे को लेकर लोगों में नाराजगी है। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद