फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खंभे पर गिरा पेड़,10 घंटे गुल रही 250 गांवों की बिजली

Mon, 13 Jul 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। हवा और बारिश के दौरान खुखुंदू चौराहे पर शनिवार देर-रात विद्युत खंभे पर जमुआ का पेड़ गिर गया। जिससे खंभा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया और ढाई सौ गांवों की आपूर्ति 10 घंटे बाधित हो गई।
विज्ञापन

निगम कर्मियों ने रविवार सुबह करीब नौ बजे किसी तरह अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल कराई। जबकि खुखुंदू चौराहे की आपूर्ति दिनभर बाधित रही। उधर, चौराहे पर सड़क पर ही पेड़ और खंभे गिरने से आवागमन भी बाधित रहा।
132 केवीए विद्युत ट्रांसमिशन सलेमपुर से विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू की आपूर्ति संचालित होती है।
यहां से चार फीडरों के माध्यम से खुखुंदू, परसिया मिश्र, भरौली, बैरौना, एकडंगा, बीरपुर मिश्र, मुसैला, पड़री झिल्लीपार, नूनखार, सिसई समेत ढाई सौ गांवों को आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

शनिवार की रात में हवा के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान नूनखार-खुखुंदू मार्ग पर चौराहे पर जमुआ का पेड़ टूटकर खंभे पर गिर पड़ा। इससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति रातभर बाधित रही। इस मार्ग पर आवागमन भी बाधित हो गया।
निगम कर्मियों ने रविवार की सुबह पेट्रोलिंग कर अधिकतर क्षेत्रों की आपूर्ति किसी तरह बहाल कराई, मगर खुखुंदू चौराहे की आपूर्ति दिनभर बहाल नहीं हो पाई।
निगमकर्मियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभा बदलकर देर शाम को आपूर्ति बहाल कर दी गई। निगम कर्मियों ने बताया कि बारिश के चलते आपूर्ति लड़खड़ाई थी। जगह-जगह फाल्ट उत्पन्न हो गया था जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन

जेई सोनू प्रसाद ने बताया कि खंभा टूटने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। देर शाम को खंभा बदलकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें