पटनवापुल पर निर्माणाधीन फोरलेन पुल का पिलर धंसा
रामपुर कारखाना। पटनवा पुल के पास निर्माणाधीन फोरलेन पुल का एक पिलर शनिवार की रात अचानक धंस गया। इस दौरान मिट्टी मिले पानी की ऊंची फुहार निकलने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
छोटी गंडक नदी पर 115 करोड़ से 105 मीटर लंबे नए फोरलेन पुल का निर्माण चल रहा है। निर्माण एजेंसी ने पिलर के लिए तीन कुएं तैयार किए जा चुके थे।
इनमें पिलर के लिए बना एक कुआं अचानक करीब 20 फुट नीचे धंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिलर का कुआं धंसते ही पानी और मिट्टी का तेज बहाव देखकर राहगीर और ग्रामीण सहम गए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण मानकों के अनुरूप कार्य हुआ होता तो पिलर इस तरह नहीं धंसता।