फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 18 की जगह 13 घंटे मिल रही बिजली

Tue, 10 Jun 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। भीषण गर्मी में सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बिना रुकावट के 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा खोखला साबित हो रहा है। 13 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भागलपुर क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में लार रोड फीडर से आपूर्ति की जाती है। अघोषित बिजली कटौती से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार हो जाने से लोगों की दिक्कत और बढ़ गई है। सरकार ने गर्मी में बिजली आपूर्ति बेहतर करने के लिए क्षमता वृद्धि के साथ नए ट्रांसफॉर्मर लगवाए हैं। संविदा पर लाइनमैन नियुक्त कर गांव बांट दिए गए हैं, ताकि फाल्ट होने पर जल्द से जल्द दुरुस्त किया जा सके। तार टूटने और फाल्ट होने पर घंटों आपूर्ति बाधित रहती है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि 18 की जगह 13 घंटे बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। पांच घंटे की कटौती से भीषण गर्मी में लोगबेहाल हो जा रहे हैं। इन्वर्टर भी जवाब दे जा रहे हैं। संविदा लाइनमैन भी लापरवाही कर रहे हैं। लार रोड सब स्टेशन के अवर अभियंता राजशरण सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से दिक्कत आ रही ह। दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। संविदालाइनमैन अगर लापरवाही करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें