फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंधी-बारिश में मेन लाइन पर गिरे पेड़, आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 08 May 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा बिजली घर की पांच लाख आबादी को नहीं मिली बिजली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। मंगलवार को दोपहर एक बजे आई तेज आंधी-बारिश ने पेड़-पौधों को काफी क्षति पहुंचाई। कई पेड़ उखड़कर तरकुलवा बिजली घर की मेन लाइन पर गिर पड़े। इससे विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई। इससे करीब पांच लाख की आबादी को करीब आठ घंटे तक बिजली के संकट से जूझना पड़ा।

तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र की मेन सप्लाई कसया पॉवर हाउस से होती है। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, गढ़रामपुर, पथरदेवा और बंजरिया फीडरों से जुड़े पथरदेवा व तरकुलवा नगर क्षेत्र सहित लगभग 350 गांवों की पांच लाख की आबादी को बिजली आपूर्ति दी जाती है। मंगलवार दोपहर में मौसम ने तेज आंधी-बारिश आई। इससे कसया-तरकुलवा के बीच 33 केवी मेन लाइन पर बनवारी टोला और मुर्दाघाट के पास कई पेड़ उखड़ कर बिजली के खंभों और तारों पर गिर गए। इसके अलावा कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर मेन लाइन के तार पर गिर पड़ीं। उपकेंद्र के कई गांवों में भी पेड़ों की डालियां टूटकर एलटी लाइन के तारों पर गिर गईं। इससे समूचे उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी-बारिश बंद होने के बाद बिजली निगम के जेई संदीप कुमार बिजलीकर्मियों के साथ पेट्रोलिंग कर बिजली खंभों व तारों पर गिरे पेड़ों को हटवाने में जुटे रहे। किन्तु शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। अवर अभियंता ने बताया कि बिजली खंभों व तारों पर गिरे पेड़ों और डालियों को हटवाया जा रहा है। जल्द ही तारों को ठीक करके आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें