फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीमारी से परेशान वृद्ध ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

Wed, 08 May 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी रेलवे स्टेशन के बेलपार रेलवे ढाले की पास हुई घटना
विज्ञापन

वृद्ध खामपार थाना के ग्राम बैरिया टड़वा का रहने वाला था
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। रेलवे स्टेशन के बेल पार रेलवे ढाला के समीप एक 60 वर्षीय वृद्ध ने मंगलवार को सुबह डाउन ट्रैक पर एक मालगाड़ी ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। वह लंबी बीमारी से परेशान था और अपनी पुत्री के साथ गोरखपुर से इलाज करा कर घर वापस आ रहा था। जीआरपी भटनी शव पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खामपार थाना के ग्राम बैरिया टड़वा निवासी रविंद्र प्रसाद पुत्र उत्तिम लंबी बीमारी से ग्रस्त थे। उनका इलाज गोरखपुर से चल रहा था। वह सुबह इलाज करा कर अपनी छोटी पुत्री सविता के साथ गोरखपुर से घर वापस आ रहे थे। ट्रेन से उतरने के बाद जब वह बेल पार रेलवे ढाले के समीप पहुंचे तो डाउन ट्रैक पर भटनी की तरफ से आ रही मालगाड़ी के सामने कूद गए। यह देखकर उनकी पुत्री सविता चिल्लाने लगी। आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी भटनी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक रविंद्र चार बच्चों के पिता थे। उनकी तीन पुत्रियां बंधन, बबीता और सविता तथा एक पुत्र कंचन है। वह बंगलूरू में काम करता है। दो पुत्रियों बंधन और बबीता की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें