फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर लोगों का हंगामा

Thu, 26 May 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र इमिलिहा पर लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
देसही देवरिया इलाके के उपभोक्ताओं का गुस्सा बृहस्पतिवार को भड़क उठा। सब स्टेशन में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। गांववालों का तेवर देख कर कर्मचारी भाग निकले। गुस्साएं उपभोक्ताओं ने मोबाइल पर अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। साथ ही आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर कर्मचारियों को बंधक बनाने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में इमिलिहा और सिरसिया सब स्टेशन में बिजली की आपूर्ति की जाती है। बरमहिया, मुंडेरा चंद, पिपरा मदन गोपाल, नौतन हथियागढ़ आदि गांवों के उपभोक्ता बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे नारेेबाजी करते हुए इमिलिहा बिजली सब स्टेशन गेट पर पहुंचे। उपभोक्ताओं का तेवर देख कर्मचारी सकते में आ गए। उपभोक्ता अभी सब स्टेशन में पहुंचते उससे पहले दीवार फांद कर कर्मचारी भाग निकले। इसके बाद गांववालों ने रालोद नेता रणजीत विश्वकर्मा की अगुवाई में प्रदर्शन शुरू कर दिया।

गांववालों का कहना था कि क्षेत्र के 350 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। आपूर्ति बेहतर करने में महकमा नाकाम साबित हो रहा है। इलाके के गांवों में एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है, लेकिन जनप्रतिनिधियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। विकास का दावा करने वाले सत्ताधारी दल के नेताओं की असलियत खुल गई है। गांववालों  ने कहा कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुई तो सब- स्टेशन में तालबांदी कर कर्मचारियों को बंधक बनाया जाएगा। प्रदर्शन में अजय कौशिक, नीतेेश कौशिक, मारकंडेय भारती, प्रदीप शर्मा, अक्षय यादव, व्यास यादव, पूर्णवासी शर्मा, देवेंद्र सिंह, सत्यनारायण, रामज्ञान  आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें