फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बच्चे चिकन पॉक्स की चपेट में

Thu, 26 May 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
chicken pox - फोटो : chicken pox
विज्ञापन
भटनी नगर के एक मोहल्ले में चिकन पॉक्स का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चपेट में आने से बारह से अधिक बच्चे बीमार हैं। बृहस्पतिवार को मोहल्ले में गई डॉक्टरों की टीम ने बीमार बच्चों का इलाज किया और जरूरत के अनुसार दवाइयों का वितरण किया। टीम के सदस्यों को साफ सफाई के अलावा बीमारी से बचाव के लिए जरूरी निर्देश भी मोहल्ले के लोगों को दिया। 
विज्ञापन


नगर के हतवा मोहल्ले के प्राइमरी टोला निवासी कृष्णा, नंदनी, दीपू, पवन, कारूल, पूजा, नीतेश, शिवम, सानिया समेत बारह से अधिक बच्चों को बीस दिन से चिकन पॉक्स हुआ है। इसमें कुछ बच्चों का इलाज जिला अस्पताल तो कुछ का निजी डॉक्टरों के यहां चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने और मोहल्ले के अन्य बच्चों में बीमारी फैलने की शिकायत लोगों ने सीएमओ डॉ. डीके सिंह से की। सीएमओ के निर्देश पर दोपहर में भटनी पीएचसी के प्रभारी डॉ. एनपी सिंह के नेतृत्व में टीम चिकन पॉक्स से प्रभावित मोहल्ले में पहुंचे। बीमार बच्चों का डॉक्टर ने इलाज किया और दवा दी। 

इसके अलावा मोहल्ले में फैली गंदगी को साफ करने और स्वच्छ पेजयल का उपयोग करने को कहा। बीमार सभी बच्चों का उम्र दस वर्ष के नीचे है। बच्चों के बीमार होने से मोहल्ले के अन्य लोग अपने बच्चों को लेकर चिंतित है। इस बाबत डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि बीमार बच्चों का इलाज किया गया। मोहल्ले में सफाई का निर्देश दिया गया। बीमार बच्चों पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें