फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी

Sun, 25 Oct 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के मंगलमपुरम फेज-दो में निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि चोरी के बाद तारों को जलाकर कबाड़ की दुकान पर बेच दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर छह निवासी शक्ति कुमार जायसवाल का मकान निर्माणाधीन है। दशहरा के कारण निर्माण कार्य बंद था। इसी दौरान 20 से 22 अक्तूबर के बीच तार चोरी हो गए। शिकायत में खजरवा निवासी सोनू पटेल, शुभम कुमार, आकाश पासवान और वाजिद अंसारी पर आरोप लगाया गया है। पुलिस ने जांच उपनिरीक्षक लवकुश यादव को सौंपी है। इंस्पेक्टर शशि भूषण राय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें