फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ओवरलोड बहाना, पांडेय चक उपकेंद्र की बिजली बाधित

Sun, 16 Jun 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जेई का वर्जन नहीं है
विज्ञापन

- एक सप्ताह से भीषण कटौती और लो वोल्टेज का सामना कर रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। पांडेय चक विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लोग विभाग पर सवालिया निशान खड़े रहे हैं। लोगों का आरोप है कि मतगणना होने तक न तो कटौती हुई और न ही लो वोल्टेज का सामना करना पड़ा। देवरिया उत्तरी के लोग एक सप्ताह से भीषण कटौती और लो वोल्टेज का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

पांडेय चक और रुस्तमपुर फीडर में कटौती और लो वोल्टेज का आलम यह है कि लोगों के मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। पूर्व सभासद मुन्नालाल मद्धेशिया, रविंद्र लाल, विष्णु गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, महेंद्र गुप्ता, राधेश्याम, अमित, नितेश श्रीवास्तव समेत दर्जनों लोगों का आरोप है कि चुनाव में अधिकारियों के रहने के चलते बिजली भरपूर दी गई। अब विभाग आपूर्ति देने में मनमानी कर रहा है। लोगों का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार भरपूर बिजली रहने के बावजूद ओवरलोड का बहाना कर इस केंद्र से कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें