फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सियासी शख्सियत के बेटे भिड़े, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। प्रदेश सरकार में बड़े ओहदे पर आसीन एक सियासी शख्सियत के घरेलू विवाद का वीडियो सोशल मीडिया शनिवार को वायरल हुआ। बताया जाता है कि उनके बड़े बेटे ने ही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। हालांकि उसने बाद में डिलिट भी कर दिया। वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं।
विज्ञापन

वीडियो में ओहदेदार शख्सियत के बेटों में जमकर मारपीट होते दिख रही है। कुछ लोग दोनों को अलग कर बीच-बचाव करते दिख रहे हैं। बेटों में हो रही मारपीट को रोकने के लिए वह खुद भी बीच-बचाव कर रही हैं। वीडियो अपलोड कर पूछा गया है कि आप लोग बताएं छोटे भाई ने ठीक किया या गलत..। वहीं, छोटे बेटे ने अपने फेसबुक आईडी पर दोनों भाइयों के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि भैया की जोड़ी है बेमिसाल। बड़े-बड़े शहरों में छोटी छोटी बातें होती रहती हैं। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें