फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: देवरिया में तेज आंधी-पानी में गिरा बिजली का पोल, दबकर हुई युवक की मौत

Wed, 22 Mar 2023 04:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यजू एजेंसी बरियारपुर।

सार

हरिकेश मंगलवार शाम किसी काम से बरियारपुर आया था। देर शाम को वह घर लौट रहा था। तभी खजुरिया गांव के सामने तेज आंधी और पानी आ गई। वह तेजी से अपने गांव के तरफ भागने लगा। इसी दौरान तेज आंधी में बिजली का पोल टूटकर हरिकेश के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
मृतक हरिकेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में तेज आंधी पानी में गिरे बिजली पोल में दबकर मंगलवार की रात एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक महुआपाटन गांव का रहने वाला था। हादसा खजुरिया गांव के पास हुआ।
विज्ञापन


बरियारपुर के महुआपाटन गांव निवासी कैलाश प्रसाद का बेटा हरिकेश (27) मंगलवार शाम किसी काम से बरियारपुर आया था। देर शाम को वह घर लौट रहा था। तभी खजुरिया गांव के सामने तेज आंधी और पानी आ गई। वह तेजी से अपने गांव के तरफ भागने लगा।

इसे भी पढ़ें: चार बच्चों की मां से था प्यार, युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर दे दी जान, वजह हैरान करने वाली
विज्ञापन


इसी दौरान तेज आंधी में बिजली का पोल टूटकर हरिकेश के ऊपर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बारिश बंद होने के बाद लोगों की नजर उसपर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


खबर पाकर घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि बिजली पोल में दबकर युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें