फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के दो, 206 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव 20 को

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने जारी किया उपचुनाव का कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में रिक्त दो ग्राम प्रधान और 206 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव 20 दिसंबर को कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में उपचुनाव की प्रक्रिया की तिथियां तय कर दी।
उन्होंने बताया कि उप निर्वाचन कार्य निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराने के लिए सभी ब्लाकों में एक-एक निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निवार्चन अधिकारी की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त चार-चार आरक्षित निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन्हें कार्यदायित्वों का पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

उपचुनाव की समय सारणी
नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 13 दिसंबर को सुबह दस बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 14 दिसंबर सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक, प्रतीक आवंटन 14 दिसंबर दोपहर तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक निर्धारित है। मतदान 20 दिसंबर को प्रात: आठ बजे से सायं पांच बजे तक। मतगणना 21 दिसंबर प्रात: आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी।
विज्ञापन

यहां इतने पदों के लिए होगा उपचुनाव
पथरदेवा ब्लॉक में ग्राम प्रधान के दो पद रिक्त हैं। वहीं देसही देवरिया, भाटपाररानी, देवरिया सदर में 17-17 सदस्य, सलेमपुर में 13, भागलपुर में 20, बरहज में पांच, बनकटा में 39, लार में 15, बैतालपुर में तीन, गौरी बाजार में 22, भलुअनी में 18, रुद्रपुर में छह, रामपुर कारखाना में नौ, भटनी में दो व तरकुलवा ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के तीन पदों के लिए उपचुनाव होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें