बघौचघाट। थाना क्षेत्र के एक गांव में सर्पदंश 65 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। परिजन पहले उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन अंतिम उम्मीद के तौर पर गाजीपुर बॉर्डर स्थित सती माता स्थान पहुंचे, मगर वहां भी उन्हें मृत ही बताया गया।
महुआबारी गांव के टोला रामपुर निवासी रतनी देवी (65) रविवार को घर के पीछे लगे हैंडपंप पर पानी पीने गई थीं। इसी दौरान किसी सांप ने उन्हें डंस लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गईं। थोड़ी देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।