खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सिसईं ढाले के पास ट्रेन की चपेट में आकर 75 वर्षीय रेशमा देवी का दोनों पैर कट गया। उन्हें खून से लथपथ अवस्था में मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया, जहां डाक्टर मृत घोषित कर दिया। मंगराईच गांव निवासी रेशमा देवी बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे भटनी-नूनखार रेल मार्ग पर सिसई ढाले के पास किसी ट्रेन की चपेट में आ गईं। इससे उनका दोनों पैर कटकर गिर गया। वह बेहोश होकर गिर गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और परिवार वालों के सहयोग से उन्हें खून से लथपथ अवस्था में मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। शव लब गांव लाया गया तो बहुएं दहाड़ मारकर रोने लगीं। बेटे जयराम यादव, लक्ष्मण यादव, भरत यादव, शत्रुघ्न यादव और अवधेश यादव का रो-रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर गया था।