बघौचघाट। कस्बे के हाजी मार्केट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उन्होंने अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
कुशीनगर जिले के चौरा खास थाना क्षेत्र के शंकर पटखौली गांव निवासी नगीना प्रसाद (65) 18 अक्तूबर की सुबह घर से निकले थे। बघौचघाट कस्बे के हाजी मार्केट के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी।
...