फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में दोहरे हत्याकांड में सजा काट कर लौटे बुजुर्ग की मौत

Sun, 17 Aug 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
छापर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम गंगौली के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के भवानी छापर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम गंगौली के पास शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार 61 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। राम कैलाश वर्ष 1995 में बलिवन खास में हुए दोहरे हत्याकांड में 41 अन्य आरोपियों के साथ बनारस जेल में सजा काट रहा था। हाल ही में वह सजा पूरी कर घर आया था।
जानकारी के अनुसार, बलिवन खास गांव निवासी राम कैलाश कुशवाहा बाइक से भवानी छापर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को और परिजनों को भी खबर दी। पुलिस की मदद से घायल को भाटपार रानी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि कहीं यह दुर्घटना किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें