फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी से इन्कार करने पर प्रेमिका को ले भागा प्रेमी

Sun, 17 Aug 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में शादी से इन्कार करने एक युवक नाबालिग प्रेमिका को लेकर भाग गया। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव का युवक किसी अन्य गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम करता था। दोनों के बीच काफी समय से संबंध थे। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो दोनों पक्ष आपसी सहमति से इस बात पर राजी हो गए कि लड़की के बालिग होने के बाद शादी कर दी जाएगी।
इसी बीच लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसकी भनक युवक को लगी तो उसने शनिवार को मौका पाकर प्रेमिका को लेकर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक उमेश बाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें