फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। महुआडीह चौराहे के पास सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। वह बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

महुआडीह थाना क्षेत्र के बरारी द्वितीय गांव निवासी रामऔतार यादव (74) सोमवार को महुआडीह चौराहे पर खरीदारी करने गए थे। देर शाम वह पैदल घर लौट रहे थे। चौराहे से पश्चिम नहर के पुल से कुछ आगे बढ़े थे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने सड़क किनारे उन्हें घायल अवस्था में पड़ा देखकर शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर जुटे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में भिजवा दिया।
विज्ञापन

रामऔतार की बहू सुनीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि महुआडीह चौराहे से पश्चिम मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बरारी द्वितीय निवासी रामऔतार यादव की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें