फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वज्रपात की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, युवती झुलसी

Fri, 10 Jul 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। बाॅर्डर से सटे बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बिलरुआ गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर में बारिश के दौरान हुए वज्रपात से उसकी चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन दोनों को सीएचसी विजयीपुर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। झुलसी युवती का इलाज चल रहा है।
परिवार वालों के मुताबिक बिलरुआ गांव निवासी 73 वर्षीय राजमंगल यादव दोपहर में मवेशी चराने गए थे। मौसम खराब होने पर वह घर लौट आए। इस बीच तेज बारिश शुरू होने पर उन्हें मवेशियों की चिंता सताने लगी।
विज्ञापन

वह दोबारा मवेशियों को लाने निकले ही थे कि अचानक उनके ऊपर बिजली गिर गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की माैत की खबर लगते ही परिवार की चीख-पुकार मच गई।
कुछ दूरी पर मौजूद गांव निवासी हरि यादव की 20 वर्षीय बेटी भी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन ने उसे तत्काल सीएचसी विजयीपुर लेकर गए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही विजयीपुर के अंचलाधिकारी राकेश कुमार सीएचसी पहुंचे और परिजन से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें