फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झाड़-फूंक के दौरान वृद्ध की मौत, सोखा हुआ फरार

Mon, 27 Jul 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के समय लोगों का आक्रोश देख सोखा भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रनिहवा उर्फ चिरईगोड़ा गांव के मुरारी कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। घर वाले किसी के तंत्र-मंत्र करा देने की आशंका जता रहे थे। भूत-प्रेत को दूर कराने के लिए गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पिपरहवा घाट से एक सोखा को बुलाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की शाम सोखा ने तंत्र-मंत्र के जरिये कथित रूप से मेलान हांकने के बाद कुछ पोटलियां बांधकर रख दी थीं।
इसी दौरान गांव निवासी 60 वर्षीय मुरारी प्रसाद ने जैसे ही एक पोटली खोली, वह अचानक गश खाकर गिर पड़े। इसके बाद मौके पर मौजूद सोखा वहां से भाग गया। परिवार वाले आनन-फानन मुरारी प्रसाद को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही रामलक्षन पुलिस चौकी से सिपाही मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। सीओ सत्येंद्र राय ने कहा कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें