बनकटा। थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की शिनाख्त जैतपुरा गांव निवासी ललन राय के रूप में हुई है।
गौरा गांव के पास रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर शीशो ब्रह्म शिव मंदिर है। आशंका जताई जा रही है कि वृद्ध सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिर में पूजन के लिए आया होगा और लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की छानबीन हो रही है। संवाद