सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के बिगही गांव में सोमवार को आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के तीन लोगों को तवाली ले आई। शाम को पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी छह लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। संवाद