फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर कांड : अब 12 जनवरी को होगी विवेचक की गवाही

Tue, 06 Jan 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। चर्चित फतेहपुर कांड में सोमवार को सुनवाई होनी थी लेकिन इसकी डेट टल गई। अब अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी। इस मामले में विवेचक और तत्कालीन थाना प्रभारी की गवाही चल रही है।
विज्ञापन

दो अक्तूबर 2023 को फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले पर जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के प्रतिशोध में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले में 27 नामजद और 50 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत हुआ। मामले में 35 से अधिक गिरफ्तारियों में अभी भी मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्र समेत दो जेल में बंद हैं।
एक आरोपी की जेल में और एक की जमानत पर छुटने के बाद मौत हो चुकी है। हत्याकांड में पुलिस ने 25 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें गोरख यादव, श्याम यादव, कुश यादव, परमहंस यादव, रामजी यादव, देवानंद यादव, दुर्गेश यादव, अनिरुद्ध यादव, राम भवन यादव, राधेश्याम यादव, दिवाकर तिवारी, बेचू राजभर, अर्जुन यादव, परशुराम राजभर, प्रदीप राजभर, फुलगेना यादव, रमायन पाल, सुदामा पाल, सुग्रीव पाल, रघुवीर पाल, अमरनाथ तिवारी, पवन तिवारी, नवनाथ मिश्रा, गोलू उर्फ रोहित यादव, संदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें