फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फंदे से लटक कर आठवीं की छात्रा ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मां-पिता की इकलौती संतान थी अस्मिता, घटना से सभी हैरान
विज्ञापन




- घटना के समय माता-पिता दोनों देवरिया आए थे किसी कार्यवश



संवाद न्यूज एजेंसी



भटनी।
क्षेत्र के रायबारी गांव में बुधवार शाम 14 वर्षीय किशोरी की लाश घर में फंदे से लटकती मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भटनी थाना क्षेत्र के रायबारी गांव निवासी हरेराम यादव की 14 वर्षीय बेटी अस्मिता नगर के एक स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। बुधवार को हरेराम पत्नी संध्या देवी के साथ किसी काम से देवरिया गए थे। दोपहर में स्कूल से आने के बाद अस्मिता दादा केदार यादव के साथ घर पर थी। शाम को वह पढ़ाई करने जाने की बात कह कर कमरे में चली गई। देर शाम जब हरेराम घर लौटे और अस्मिता से कमरे का दरवाजा खोलने को कहा तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कुछ देर इंतजार के बाद किसी अनहोनी की आशंका में उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देख घरवाले सन्न रह गए। अस्मिता की लाश पंखे के सहारे फंदे से लटक रही थी। यह देख घर में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेग दिया। पुलिस घटना के बाद परिजनों और स्कूल के शिक्षकों से पूछताछ कर रही है। हरेराम के एक बेटे की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तब से परिजन अस्मिता को बेटा मान कर परवरिश कर रहे थे।
विज्ञापन


कोट
फंदे से लटका छात्रा का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
-शिव प्रताप सिंह, सीओ, भाटपार रानी

-सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत, परिजनों का रोकर बुरा हाल
फोटो समाचार........
- रामपुर कारखाना के गौरा गांव की तरफ एक व्यक्ति के साथ गया था वृद्ध
- तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से हुए थे घायल
- गोरखपुर इलाज के लिए ले जाते समय वृद्ध ने तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। देवरिया-हाटा मार्ग पर पुरवा चौराहे के पास सड़क किनारे शौच करने जा रहे एक वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए मेडिकल कऍलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
गौरी बाजार क्षेत्र के बंसहिया निवासी सुरेश यादव (60) पुत्र छांगुर यादव बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे किसी कार्य से बाइक से पुरवा चौराहा होते हुए गौरा गांव की तरफ गए थे। उनके साथ सुभाष यादव भी थे। वहां से कार्य निपटा कर दोनों लौट रहे थे। हाटा-देवरिया रोड पर पुरवा चौराहे के पास सुभाष यादव रुककर बाथरुम चले गए। सुरेश यादव बाइक खड़ी कर रोड के किनारे खड़े हो गए। इसी बीच तेज गति से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति देख मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी सुमन देवी सहित सभी परिजन रोने-चिल्लाने लगे। मृतक सुरेश का भरा-पूरा परिवार है। उनके तीन पुत्रों में रामसिंह यादव, सिकंदर यादव, अमरनाथ यादव हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें