फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोहरे के चलते घंटों लेट रहीं आठ ट्रेनें

Mon, 01 Dec 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी रेलवे स्टेशन पर आजमगढ़ जा रही ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
भटनी। कोहरे के चलते पंजाब, मुंबई, दिल्ली और गुजरात से आने वाली करीब आठ ट्रेनें सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर घंटों देर से पहुंचीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वह मोबाइल में लगातार ट्रेन का लोकेशन देखते नजर आए।
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर व दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात में कोहरे के साथ दिन में धुंध छाने की खबरें आ रही हैं। मौसम का मिजाज बदलने से इसका असर ट्रेनों के समय सारिणी पर भी पड़ा है।
इसके कारण इन प्रदेशों से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। ऐसे सोमवार को भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, आनंद बिहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई एलटीटी आजमगढ़ स्पेशल तीन घंटे, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस ढाई घंटे, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस तीन घंटे, वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे और अमृतसर-पूर्णिया कैंट जनसेवा एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेनों के देरी से पूरे दिन रेलवे स्टेशन पर लोग परेशान रहे। लोग रेलवे की साइट्स से ट्रेनों का लोकेशन चेक करते देखे गए। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि उत्तर भारत में कोहरा और विभिन्न जगहों पर मरम्मत कार्य चलने से ट्रेनें लेट से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें